LNIPE ने जीती क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालयीन बास्केटबॉल महिला प्रतियोगिता

ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान में आज दिनांक 26.12.2018 से 30.12.2018 तक आयोजित अंतर क्षेत्रीय अंर्तविश्विद्यालयीन बास्केटबॉल (महिला) प्रतियोगिता का समापन श्री जोरावर सिंह (अंर्तराष्टीय बास्केटबॉल खिलाड़ी, आलम्पियन) के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. ए.एस साजवान (प्रभारी कुलपति, एलएनआईपीई ग्वालियर), अनय गोयल (एआईयूू आबर्जवर), श्री कुलदीप बरार (टूर्नामेंट डायरेक्टर), प्रो. सी.पी सिंह भाटी (डायरेक्टर स्पोटर्स) उपस्थित रहें। समापन समरोह को संबोधित करते हुए विशिष्ठ अतिथि प्रभारी कुलपति प्रो. साजवान ने सभी टीमों, ऑफिसियल्स, खिलाड़ियों आयोजन समिति को टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए बधाई व धन्यवाद किया। उन्होंने कहा मैच काफी अच्छा रहा, दोनों ही टीमों ने शानदार खेल दिखाया। मुझे प्रसन्नता हैं श्री जोरावर सर के समक्ष आप दोनों ही टीमों ने कड़ा मुकाबला किया। मै एक बार पुनः सभी चारों टीमों को बधाई देता हूँ। मुख्य अतिथि श्री जोरावर ने अपने संबोधन में कहा कि आज मेजबान एलएनआईपीई की टीम ने अद्धभुत खेल दिखाया और इस जीत के वो हकदार थे। मद्रास व दिल्ली की टीम भी काफी अच्छा खेलीं थी पर खेल के अहम मौको पर वह चुक गए। मेरी शुभकामनाए आप सभी के साथ हैं आशा करता हुं कि आप अगले वर्ष अपनी गलतियों पर कार्य करके प्रतियोगिता में विजय हासिल करेंगे। बास्केटबॉल के लिए हमारे देश में भी लीग होगा तो बास्केटबॉल में भी हमें अच्छे खिलाड़ी मिलेंगे और बास्केटबॉल देश में उभरेगा। अंत में उन्होंने एलएनआईपीइ प्रशासन को आमंत्रित करने पर धन्यवाद दिया और टूर्नामेंट में शामिल सभी टीमों को बधाई दी। कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्रो. सी.एस भाटी ने संचालन डॉ नुसतर बानो व धन्यवाद प्रस्ताव प्रो. एम.के सिंह (आयोजन सचिव) ने दिया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को ट्राफी प्रदान की गई तथा टूर्नामेंट में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए एलएनआईपीई की खिलाडी नीमा डोमा भूटिया को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में एलएनाईपीई ने प्रथम, मद्रास विश्वविद्यालय ने द्वितीय, दिल्ली विश्वविद्यालय ने तृतीय और आई एस टी चेन्नई ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।