डॉ राकेश पाठक को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड

भोपाल। ट्रेड यूनियन नेता सत्यनारायण तिवारी स्मृति समिति द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिये *DNN न्यूज़ चैनल के एडिटर इन चीफ़ डॉ राकेश पाठक*  को "लाइफ टाइमएचीवमेंट अवार्ड" दिया गया है।
 
गत दिवस पंचानन भवन में आयोजित समारोह में प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा ,खनिज निगम के पूर्व अध्यक्ष शिव चौबे, कर्मचारी नेता चंद्रशेखर परसाई,वीरेंद्र खोंगल आदि ने यह अवार्ड प्रदान किया। 
विगत वर्षों में यह अवार्ड विजयदत्त श्रीधर, राजेश बादल, गिरीश उपाध्याय, शिव अनुराग पटेरिया आदि वरिष्ठ पत्रकारों को मिल चुका है।