रमन, शिवराज और वसुंधरा बनाये गए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रमोशन हुआ या डिमोशन, नई बहस शुरू
दिल्ली/ग्वालियर। भाजपा आलाकमान ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया है। यानी मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान की वसुंधराराजे सिंधिया और छत्तीसगढ़ के रमन सिंह अब राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होंगे। हालांकि मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कह चुके हैं वह प्रदेश में भाजपा को मजबूत बनाएंगे। लेकिन पार्टी ने उन्हें उपाध्यक्ष बनाकर उन्हें काम दे दिया है। पार्टी अब उनसे देश भर में कहीं भी काम ले सकती है। उनके ऊपर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। जिनके अनुसार उन्हें अब काम करना होगा। ऐसे में अब राजनितिक गलियारों में नई बहस शुरू हो गई है कि तीनों पूर्व सीएम का डिमोशन हुआ है या प्रमोशन।