सभी नवनियुक्त सफाई कर्मचारी ईमानदारी से करें शहर की स्वच्छता के लिए कार्य: महापौर श्री शेजवलकर

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर पहला ऐसा निगम है जहां सबसे ज्यादा कर्मचारियों को स्थाई किया गया तथा 18 सफाई कर्मचारियों को पदोन्नत कर डब्ल्यूएचओ बनाया गया तथा आज 35 सफाई कर्मचारियों को अनुकंपा नियुक्ति दी जा रही है। इसलिए अब सभी कर्मचारियों की भी जिम्मेदारी है कि अपने शहर के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी से करें तथा स्वच्छता में शहर को नम्बर वन बनाएं। उक्ताशय के विचार महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने सोमवार को नगर निगम ग्वालियर द्वारा 35 सफाई संरक्षकों को अनुकंपा नियुक्ति के नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए व्यक्त किए। बालभवन में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम ग्वालियर द्वारा नगर निगम में सेवारत रहते मृत हुये सफाई संरक्षको के वारिसानों को अनुकम्पा नियुक्ति दिये जाने हेतु गठित समिति के प्रतिवेदन दिनांक 19.12.2018 अनुसार सफाई संरक्षको के रिक्त पदो पर म.प्र. शासन के पत्र क्रमांक सी-3-12/2013/1/3 दिनांक 29.09.2014 के अनुसार वेतनमान 4440-7440 ग्रेड पे 1300/सातवे वेतनमान पुनरीक्षित नियम लेवल 1 पर 15,500/- में पात्रता अनुसार मंहगाई एवं अन्य भत्तो पर अस्थाई रूप से दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर निम्नाकिंत वारिसानो को नियुक्त किया जाता है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री विनोद शर्मा ने सभी नव नियुक्ति कर्मचारियों को आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी नियुक्ति ऐसे समय पर हो रही है जब शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है तथा अब आप सभी पर शहर की सफाई की जिम्मेदारी आ गई है तथा सभी कर्मचारी ऐसा कार्य करके दिखाएं कि जो कोई भी न कर सके। सभी कर्मचारी पूरी मेहनत एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करें। इस मौके पर मेयर इन काउंसिल के सदस्य श्री गंगाराम बघेल, श्री सतीश बोहरे, श्रीमती खुशबू गुप्ता, श्री धर्मेन्द्र राणा, श्री केशव सिंह, श्रीमती नीलिमा शिन्दे, श्री खेमचंद गुरवानी, स्वास्थ्य अधिकारी श्री सत्यपाल सिंह चौहान सहित श्री अशोक बाल्मीकि एवं समाज के अनेक प्रतिष्ठित नागरिकगण एवं निगम अधिकारी उपस्थित रहे। नगर निगम ग्वालियर द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के तहत श्री गोपाल पुत्र स्व. मनीराम क्षेत्र को क्रमांक 13, श्री अजय पुत्र स्व. श्री जगदीश को क्षेत्र क्रमांक 2, श्रीमती कविता पत्नी स्व. श्री किशन को क्षेत्र क्रमांक 15, कु. प्रीति पवार पुत्र स्व. श्री पप्पू को क्षेत्र क्रमांक 7, श्रीमती अनीता पत्नी स्व. श्री राजकुमार को क्षेत्र क्रमांक 16, श्रीमती भागवती पत्नी स्व. श्री काशीराम को क्षेत्र क्रमांक 1, श्रीमती सुरेखा पत्नी स्व. श्री रामू को क्षेत्र क्रमांक 06, श्री विनोद पुत्र श्री प्रकाश को क्षेत्र क्रमांक 21, श्री तालिव खां पुत्र स्व. श्री बहीद खॉ को पार्क विभाग, श्री सुरेन्द्र पुत्र स्व. श्री विजय को क्षेत्र क्रमांक 21, श्री आकाश पुत्र स्व. श्री महेन्द्र को क्षेत्र क्रमांक 21, श्रीमती आरती पत्नी स्व.रविकुमार को क्षेत्र क्रमांक 20, श्री विमला पत्नी स्व. श्री रामजीलाल को क्षेत्र क्रमांक 10, श्री लक्ष्मीनारायण पुत्र स्व. श्री रामात्रे को क्षेत्र क्रमांक 13, श्रीमती पूजा पत्नी स्व श्री राकेश को क्षेत्र क्रमांक 17, श्री बबलू पुत्र श्री रामानन्द को क्षेत्र क्रमांक 19, श्री जसवंत पुत्र स्व. श्री रमेश को क्षेत्र क्रमांक 8, श्री रोहित गोहर पुत्र स्व. श्री महेश को क्षेत्र क्रमांक 20, श्री विशाल पुत्र स्व. श्री संजय को क्षेत्र क्रमांक 14, श्री हेमन्त पुत्र स्व. श्री राजाराम को क्षेत्र क्रमांक 8, कु. भारती पुत्री स्व. श्री महेश को क्षेत्र क्रमांक 19, श्रीमती उषा पत्नी स्व. श्री ओमप्रकाश को क्षेत्र क्रमांक 7, श्री मोनू पुरिया पुत्र स्व. श्री रामरतन को क्षेत्र क्रमांक 20, श्री धनश्याम पुत्र स्व. श्री कल्याण को क्षेत्र क्रमांक 13, श्रीमती मंजू पत्नी स्व. श्री विशाल को क्षेत्र क्रमांक 17, श्री लाखन पुत्र स्व. श्री सुरेश को क्षेत्र क्रमांक 21, श्री दीपक पुत्र स्व. श्री अशोक को क्षेत्र क्रमांक 19, श्रीमती रजनी पत्नी स्व. श्री धर्मेन्द्र को क्षेत्र क्रमांक 20, श्री विवेक पुत्र स्व. श्री पूरन को क्षेत्र क्रमांक 7, श्री सोभा पुत्र स्व. श्री सरजू को क्षेत्र क्रमांक 04, श्री सोनू पुत्र स्व. श्री कल्लू को क्षेत्र क्रमांक 04, श्री राहुल पुत्र स्व. श्री रामविलास को क्षेत्र क्रमांक 02, श्री अमित पुत्र स्व. श्री अशोक को क्षेत्र क्रमांक 07, श्री कुनाल पुत्र स्व. श्री मौसम को क्षेत्र क्रमांक 05, श्री रोहित पुत्र. स्व. श्री मनोज को क्षेत्र क्रमांक 10 पर पदस्थ किया गया।