भाजपा का वंदे मातरम सामूहिक गान कल

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत भाजपा जिला ग्वालियर महानगर द्वारा कल दिनाक 7 जनवरी को सुबह 10 बजे जिला कलेक्ट्रेट के सामने वंदे मातरम का सामूहिक गान किया जाएगा। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने दी। जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, महामंत्रीगण कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया ने इस अवसर पर सभी जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व कार्यसमिति सदस्य से उपस्थित रहने की अपील की है।