जेबी मंघाराम फैक्ट्री में लगी आग, बड़ी मात्रा में पैकिंग मैटेरियल जलकर खाक
ग्वालियर। बिस्कुट निर्माता जेबी मंघाराम फैक्ट्री में आग लगने से हडक़ंप मच गया। फैक्ट्री में आग की लपटें उठते देख राहगीरों ने सूचना फैक्ट्री के कर्मचारियों और दमकल दस्ते को दी। फैक्ट्री में आग लगने की खबर मिलते ही दमकल की एक के बाद एक कर चार गाडिय़ां मौके पर पहुंच गईं तो वहीं पुलिस भी आ गई। आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आग कैसे लगी, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है।
गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जेबी मंघाराम फैक्ट्री में शुक्रवार की दरमियानी रात 3 बजे आग की लपटें उठने लगीं, आग की लपटें उठते देख राहगीरों ने इसकी खबर गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को दी तो तत्काल ही दमकल दस्ते को भी सूचना दी गई। फैक्ट्री में आग लगने की खबर मिलते ही एक के बाद एक कर चार गाडिय़ां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझने में जुट गईं। दमकल अधिकारी उमंग प्रधान ने बताया कि आग पैकिंग मटेरियल में लगी है, जिसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फैक्ट्री के मैनेजर लोकेन्द्र चौहान ने बताया कि आग कैसे लगी है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
आग बुझाने के लिये दमकलकर्मियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा, आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की चार गाडिय़ां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के लिये पानी फायर करना शुरू कर दिया। मंघाराम फैक्ट्री में लगे हाइडेंट से दमकल की गाडिय़ां भरती रहीं जिसके कारण उन्हें मुरार और स्टेडियम पानी के लिये नहीं दौडऩा पड़ा। हाइडेंट से भी पानी फायर किया जा रहा था, जिससे तत्काल आग पर काबू पा लिया गया।