कोच आचरेकर को दिया सचिन ने कंधा, हुए भावुक
ग्वालियर। दुनिया के महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को जिसने तराशा अब वह इस दुनिया नहीं रहा। हम बात कर रहे हैं सचिन के कोच रमाकांत आचरेकर की। शुरुआती दौर में जब सचिन मैदान में उतरते थे तो शायद ही ऐसा न होता हो जब कमेंटेटर उनका नाम न लें या उनका जिक्र न करते हों। क्योकि देश को जिसने सही मायने सचिन तेंदुलकर दिया, वो सर आचरेकर ही थे। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। ऐसे में भला कैसे हो सकता था कि सचिन न पहुचें। सचिन अपने गुरु न सिर्फ अंतिम नमन करने पहुचे बल्कि उन्हें कंधा भी दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस दौरान सचिन भावुक भी हो गए।