जानिए ! आखिर कौन से मंत्री पहुचे विक्टोरिया मार्केट के कारोबारियों से ज्ञापन लेने

ग्वालियर। अगर नेता या मंत्री ज्ञापन लेने खुद पहुचने लगें तो आप क्या कहेंगे। शायद यही कहेंगे कि जनता के अब अच्छे दिन आ गए हैं। गुरुवार को ऐसा ही हुआ। जब खाद्य मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ज्ञापन लेने फूलबाग चौराहे के समीप स्थित विक्टोरिया मार्केट पहुच गए। दरअसल, विक्टोरिया मार्केट के दुकानदार केबिनेट मंत्री प्रधुम्न सिंह को ज्ञापन देना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने मंत्री जी से समय भी मांगा था। लेकिन मंत्री जी ने कहा आप ज्ञापन देने नहीं आये, मैं ज्ञापन लेने आपके बीच आऊंगा। सो मंत्री श्री तोमर न सिर्फ ज्ञापन लेने पहुचे, बल्कि ज्ञापन से संबंधित जानकारी लेने के बाद हर संभव सहयोग का भरोसा देकर आये हैं। इससे पहले विक्टोरिया मार्केट के संरक्षक डॉ प्रवीण अग्रवाल ने कहा की जब 2010 में अग्निकांड हुआ था। तब तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आश्वासन दिया था कि दुकानदारों को महाराज बाडा पर ही विस्थापित किया जाएगा। उसके बाद इस आशय का नगर निगम परिषद में भी ठहराव पारित किया गया था। परन्तु विक्टोरिया मार्केट बनने के बाद शासन ने अपना वादा नही निभाया है और वहाँ पर खनिज विभाग का म्यूज़ियम बनाया जा रहा है। जबकि महाराज बाडा प्रमुख व्यावसायिक स्थल है और सिंधिया राजवंश द्वारा विक्टोरिया मार्केट की स्थापना भी इसी उद्देश्य से की गई थी। इस अवसर पर विक्टोरिया मार्केट के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा सरकार बदल गई है और बदलाव भी दिख रहा है। एक समय था हम मंत्रियो से ज्ञापन देने के लिए समय मांगते थे और मंत्री हमसे दूरी बनाते थे। आज मंत्री से समय मांगा तो मंत्री स्वयं ही ज्ञापन लेने आये हैं। यह बदलाब आम जनता के लिए शुभ संकेत है और हमे आशा है कि हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार होगा। हम लोगो के आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और हमारे सामने गंभीर संकट है। ज्ञापन देने वालों में प्रभात शुक्ला, मुदित सिंघल, कमल आयलानी, नवीन भाटिया, किशोर लडवानी, राहुल जैन, महेंद्र अग्रवाल, गौरव श्रीवास्तव, दिनेश जैन, संतोष जैन, जीतू तोमर आदि भी शामिल थे।