सड़क दुर्घटना में घायल कांग्रेस नेता का हाल जानने घर पहुचे पशुपालन मंत्री

ग्वालियर। प्रदेश के पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ने आज शाम पूर्व पार्षद श्री केशव माँझी के निवास पर पहुँचकर उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। उन्होंने श्री माझी के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। श्री केशव मांझी बीते दिनों हुई एक दुर्घटना में घायल हो गए थे। इस दौरान पार्षद चंदू सेन सहित कई नेता उनके साथ मौजूद थे।