मंत्री ऐसा होना चाहिए ; मरीज के अटेंडर

ग्वालियर। मंत्री ऐसा होना चाहिए.. ये हम नहीं कह रहे जनता कह रही है। बात हो रही है प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर की। जो रात में शहर के कुछ सरकारी अस्पतालों में व्याप्त व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण करने पहुचे तो उन्हें कई अव्यवस्थाओं से दो चार होना पड़ा। इसके बाद मंत्री श्री तोमर के अंदाज को जनता खूब सराहा। बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात दिल्ली से ग्वालियर आये खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर रात करीबन 1 बजकर 45 मिनिट पर मंत्री श्री तोमर हजीरा स्थित बीमा अस्पताल पहुच गए। उन्हें देखते ही अस्पताल में तैनात स्टॉफ के सर्दी में पसीने छूट गए। इस दौरान उन्हें अस्पताल में कोई ड्यूटी डॉक्टर नहीं मिला। गुस्साए मंत्री ने अधीक्षक को बुलवाया। हैरानी की बात है यहां किसी के पास अस्पताल अधीक्षक का कॉन्टेक्ट नंबर तक नहीं था। अस्पताल में जो नंबर लिखा था वह गलत था। इतना ही नहीं जब उन्हौने अस्पताल का रजिस्टर खंगाला तो उसमें भी गड़बड़ियां मिलीं। बताते हैं रजिस्टर में डॉक्टर के नाम तक गलत लिखे थे। पता चला है नाराज मंत्री ने किसी जिम्मेदार अधिकारी को कॉल करके अपनी कड़ी आपत्ति जताई है। इसके बाद प्रधुम्न सिंह तोमर कमला राजा अस्पताल पहुचे तो मंत्री को सामने खड़ा देख मरीजो के अटेंडर उनके पास पहुच गए। इस दौरान मंत्री श्री तोमर ने मरीजों के परिजनों से बात की और अस्पताल की कमियां टटोली। बेहद चपलता के साथ प्रधुम्न बारीकी से अस्पताल का निरीक्षण करते देखे गए। दोनो ही अस्पतालों में व्याप्त समस्याओं के बारे में जब मंत्री श्री तोमर से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। उनके इस अंदाज को देख मरीजों के अटेंडर आपस में बतियाते सुने गए " मंत्री ऐसा होना चाहिए "।