समीक्षा ने दी सिंधिया को जन्मदिन की बधाई

ग्वालियर। ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन पर यानी 1 जनवरी को महाराज बाड़े पर कांग्रेस के युवा नेता मोहित जाट के नेतृत्व में एक विशाल बैनर लगाया गया। बैनर पर लोगों ने अपनी हैंड राइटिंग में सिंधिया के लिये बधाई संदेश लिखा। इस मौके पर पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता भी पहुचीं। उन्होंने भी सिंधिया को जन्मदिन का बधाई संदेश लिखकर अपनी भाावनाऐं जाहिर कीं। बता दें कि भाजपा से बागी होकर विधान सभा चुनाव लड़ी समीक्षा को देखकर लोग उनके कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाते देखे गये। हालांकि चुनाव के दौरान भी यही अटकलें लगाई जा रहीं थीं। परन्तु सच साबित नहीं हुई थीं। एक बार फिर पूर्व महापौर श्रीमती गुप्ता ने कांग्रेस नेता मोहित जाट के कार्यक्रम में पहुचकर इन अटकलों को बल दे दिया है।