ग्वालियर प्रेस क्लब में हुआ संगीतमय अनुवाद सहित सुंदर कांड का पाठ
ग्वालियर। ग्वालियर प्रेस क्लब के तत्वाधान में नववर्ष के अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में शहर के पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया और सुंदरकांड के पाठ का श्रवण लाभ लिया।
मंगलवार को नववर्ष के मौके पर फूलबाग चौराहा स्थित ग्वालियर प्रेस क्लब में संगीतमय सुंदर कांड का पंडित अंकित शर्मा ने पाठन किया। इस अवसर पर उनका साथ पंडित गिर्राज शर्मा ने दिया। जबकि ढोलक दिलीप गायके और पेड पर अनिल छावडा ने संगत की। मुख्य यजमान के रूप में वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र श्रीवास्तव, राकेश अचल एवं सुरेश डंडोतिया उपस्थित रहे। पाठ का शुभारंभ पंडित अंकित शर्मा ने पूजाअर्चना के साथ किया। आयोजन की ख़ास बात यह थी कि अनुवाद सहित कर्णप्रिय सुंदर कांड का पाठ हुआ, जो श्रोताओं को खूब भाया। अमूमन सुंदर कांड का पाठ अनुवाद रहित होता है। इस दौरान जनसम्पर्क विभाग के अपर संचालक जीएस मोर्य, पुलिस उप महानिरीक्षक सुधीर वी लाड़, जनसम्पर्क अधिकारी हितेंद्र सिंह भदौरिया, प्रेस क्लब के सचिव राजेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप तोमर, प्रवीण मिश्रा, सरदार गुरुशरण सिंह, प्रवीण दुबे, सुरेश शर्मा, प्रदीप शास्त्री, अशोक पाल, चंद्रेश गर्ग, गिर्राज त्रिवेदी, व्रजराज सिंह तोमर, नीलकमल माहेश्वरी, उपेंद्र तोमर, रमन शर्मा, रविन्द्र प्रताप सिंह आदि सहित शहर के गण्यमान्य नागरिक बड़ी संख्या ने उपस्थित थे।