प्रदेश को थैलीसीमिया मुक्त बनाने के लिये हुई बैठक

इंदौर/ग्वालियर। प्रदेश को थैलीसीमिया मुक्त बनाने के लिये इंदौर में समाजसेवियों की बैठक सम्पन्न हुई। इसमें प्रकाश रोचलानी को थैलीसीमिया मुक्त मध्यप्रदेश कमेटी का प्रदेश अध्य्क्ष औऱ निर्मल सन्तवानी को प्रदेश सचिव बनाया गया। साथ ही हरीश थोरानी को जिला ग्वालियर का अध्यक्ष और धीरज दिसेजा को जिला सचिव बनाया गया। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने अपने निवास इंदौर में मिलने के लिए समय दिया है। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि हम सब मिलकर प्रदेश को थैलीसीमिया से मुक्त करेंगे।