महापौर ने निगम से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को दी विदाई

ग्वालियर। महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि आज निगम सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी अपनी अन्य जिम्मेदारियों के लिए अब भरपूर समय दे पाएंगे तथा ऐसे सभी कर्मचारी स्वस्थ्य रहें तथा उनका भविष्य उज्जवल हो। इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा कर्मचारियों के पीएफ की राशि बैंक खाते में पंहुचाई गई। जलविहार स्थित सभाभवन में आयोजित सेवानिवृत कर्मचारियों के विदाई समारोह के अवसर पर महापौर श्री शेजवलकर ने कहा कि सभी कर्मचारियों के साथ निगम हमेशा तत्पर है। आज सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों में सफाई संरक्षक श्रीमती गिरजा देवी पत्नी श्री लक्ष्मी नारायण शर्मा, श्रीमती लीला पत्नी श्री रामकिशन शामिल हैं। विदाई समारोह में निगम के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।