स्वच्छता के लिए सभी एजेंसियां एवं कर्मचारी पूरी ईमानदारी से करें कार्य ; निगमायुक्त
ग्वालियर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के तहत ग्वालियर शहर को उच्चतम रैंक दिलाने के लिए सभी ऐजेन्सियों का महत्वपूर्ण योगदान आवश्यक है, इसलिए सभी संबंधित ऐजेन्सियो एवं उनके कर्मचारियों को पूर्ण सहयोग करना होगा। उक्ताशय का आग्रह निगमायुक्त श्री विनोद शर्मा ने शनिवार को ईकोग्रीन कंपनी के सभी सुपरवाईजरों एवं अन्य अधिकारियों व कर्मचारियो से किया। कार्यशाला के दौरान उपायुक्त श्री देवेन्द्र सुन्दरियाल, नोडल अधिकारी श्री आर के शुक्ला सहित ईकोग्रीन कंपनी के नोडल अधिकारी एवं प्रोजेक्ट ऑफीसर उपस्थित रहे।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के तहत आज शनिवार को बालभवन के ऑडोटोरियाम में ईकोग्रीन कंपनी के सभी सुपरवाईजरों एवं अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों से चर्चा कर उन्हें विभिन्न जानकारियां दी गई तथा बताया गया कि किस प्रकार स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के उन्हें डोर टू डोर जाने वाले वाहनों के माध्यम से कचरा एकत्रित करना है तथा नागरिकों को कचरा सेग्रीकेशन को लेकर जागरुक करना है तथा सभी घरों में सूख व गीला कचरा के लिए दो-दो डस्टबीन रखवाने के लिए प्रेरित करना है।
निगमायुक्त श्री विनोद शर्मा ने कार्यशाला के दौरान बताया कि सभी सुपरवाईजर नियमित क्षेत्र में रहकर मॉनीटरिंग करें तथा स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत सभी आवश्यक मापदंडों की पूर्ति करें, जिससे सर्वेक्षण के दौरान किसी भी प्रकार कम मार्किंग न हो। सर्वेक्षण में ग्वालियर नगर निगम द्वारा शत-प्रतिशत डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया जा रहा है।
कार्यशाला के दौरान नोडल अधिकारी श्री आर के शुक्ला ने भी कंपनी के सुपरवाईजरों को सभी आवश्यक जानकारियां दी तथा सर्वेक्षण के दौरान किस प्रकार स्वच्छता के अभियान में सहभागिता करनी है। कचरा संग्रहण किए जाने वाले घरों की पंजी संधारित करना, कचरा सेग्रीकेट करके देने वालों की पंजी संधारित करना, कचरा न देने वाले घरों की पंजी संधारित करने सहित विभिन्न जानकारियों प्रदान की तथा सभी से पूर्ण सहयोग करने का आग्रह किया।