जल संरक्षण को लेकर प्रेस्टीज प्रबंधन संस्थान में हुआ नुक्कड़ नाटक
ग्वालियर। प्रेस्टीज प्रबंधन संस्थान, ग्वालियर की एनवायरन्मेंटल सस्टेनेबिलीटी इकाई के तत्वाधान में आज शनिवार को पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम की कडी में ‘‘पानी बचाओ पानी बढाओ’’ विषय पर छात्र/छात्राओ द्वारा एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। इस अवसर पर प्रेस्टीज प्रबंधन संस्थान ग्वालियर के निदेशक डॉ. एस.एस. भाकर, प्राध्यापकगण, स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में पौधे लगाये। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. भाकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने में एवं पानी को बांधे रखने में वृक्षों की अहम भूमिका होती है, साथ ही हरे भरे वृक्षो से सकारात्मक ऊर्जा एवं स्वस्थ वातावरण का संचार होता है। डॉं भाकर ने कहा कि पानी का सदुपयोग करने एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी व्यक्तिगत रूप से हर एक को लेनी चाहिए। जिससे हम अपने आस-पास एक स्वस्थ वातावरण का निर्माण कर पाएंगे। इसके लिये हमें प्रण लेना चाहिये कि अपने आस-पास जल-संरक्षण के बारे में अधिक-अधिक लोगो को जागरूक करें। एनवायरन्मेंटल सस्टेनेबिलीटी इकाई की समन्वयक डॉ. वाणी अग्रवाल एवं सह-समन्वयक डॉं. सोनल सक्सैना ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रेस्टीज प्रबंधन संस्थान में छात्र-छात्राओं में पर्यावरण जागरूकता संबंधी जानकारी बढाने के लिए एवं जल संरक्षण की जानकारी देने के लिए अभियान चलाया जायेगा। छात्र/छात्राओं ने उपरोक्त विषय पर एक नुक्कड नाटक प्रो. कल्पना तोमर के मार्गदर्शन में तैयार कर उसका मंचन किया। इस दौरान समय-समय पर छात्र/छात्राओ को जीवन में पानी के महत्व एवं उसके सदुपयोग के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रेस्टीज प्रबंधन संस्थान के समस्त प्राध्यापकगण, स्टाफ सदस्य एवं मीडिया प्रभारी डॉं. नन्दन वेलणकर आदि उपस्थित रहे।