जेएएच में मरीजों को अब भर्ती होते ही मिलेगा कंबल और चादर ; सहायक अधीक्षक

ग्वालियर। जयारोग्य अस्पताल में अब मरीजों को भर्ती होते ही कंबल और चादर दिये जाएंगे। पूर्व में दोपहर 2.30 बजे स्टोर बंद हो जाने के कारण मरीजों को यह सुविधा नहीं मिल पाती थी। शुक्रवार को मानव अधिकार आयोग के आयोग मित्र एवं हैप्पीनेस एंड अवेयरनेस मिशन प्रमुख श्री अंशुमन शर्मा ने जयारोग्य अस्पताल पहुचकर डॉ. जैन से मुलाकात की और उनका पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। इस आशय की जानकारी नवागत सहायक अधीक्षक ने श्री शर्मा को दी है। मालूम हो कि डॉ. अमित जैन नाक, कान एवं गला विशेषज्ञ हैं और हाल ही में उनकी नियुक्ति जयारोग्य अस्पताल समूह के सहायक अधीक्षक पद पर हुई है। श्री शर्मा ने बताया कि बातचीत में नव नियुक्त सहायक अधीक्षक डॉ. जैन ने बताया कि अब नई व्यवस्था के तहत पूरे दिन मरीजों को कम्बल और बैड शीट मिल सकेंगे। वार्डों और आईसीयू में सीसीटीवी कैमरे चालू किये जाएंगे। साथ ही अस्पताल व परिसर में गुटखा थूकने वाले पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने मरीज के परिजनों की शिकायतें सुनीं औऱ उनका निराकरण किया।