तबला-पखावज की जुगलबंदी ने बांधा समा ..
ग्वालियर। आज की प्रात:कालीन सभा की अंतिम प्रस्तुति के रूप में मंच पर तबला और पखावज की जुगलबंदी हुई। दोनों कलाकारों के साथ सारंगी पर लेहरे के लिए अनिश मिश्रा थे। शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में प्रतिष्ठित इन दोनों वादकों ने अपने वादन के लिए 16 मात्राओं का चयन किया। पखावज- तबला जुगलबंदी में परन , कायदा ,पेशकार व अजराडा घराने की विभिन्न बंदिशों का समावेश था ।दो अलग- अलग उम्र के कलाकारों ने बडी शिद्दत से वादन किया और कला रसिकों को अभिभूत कर दिया। उनका कठिन लयकारीयुक्त वादन अति उत्तम था। उनकी प्रस्तुति सुनने श्रोताओं में बडे नामचीन कलाकारों के साथ रसिक श्रोता भारी संख्या में उपस्थित थे। यह जुगलबंदी श्रोताओं को लम्बे समय तक याद रहेगी।