जनता ने घर बैठाया है शिवराज को अब आराम करना चाहिए ; मुख्यमंत्री
भोपाल/ग्वालियर। मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर पलटवार करते हुए कहा है कि 15 साल की सत्ता जाने का दुख आसानी से समझा जा सकता है। जनता ने उन्हें उन्हें घर बैठाया है इसलिए उन्हें आराम करना चाहिए। मालूम हो कि गुरुवार को मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि मंत्रियों के विभाग बाटना सीएम का विशेषाधिकार है लेकिन काँग्रेस में खींचतान चल रही है। क्या ऐसे सरकार चलेगी। इसी पर मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान पर जबाबी हमला बोलते हुए उन्हें आराम करने की सलाह दी है।