राग गौरख कल्याण में किया सुमधुर गिटार वादन

ग्वालियर। देश की प्रतिष्ठित गिटार वादिका श्रीमती कमला शंकर गुरुवार को तानसेन समारोह में गिटार वादन की सुमधुर प्रस्तुति दी। उन्होंने प्रसिद्ध सितार वादक स्व. विमलेन्दु मुखर्जी व पं. छन्नू लाल मिश्र जैसे गुणीयजनों से संगीत की शिक्षा ली है। देश विदेश में आप गिटार वादन कर चुकी हैं।उन्होंने अपनी प्रस्तुति के लिए राग "गोरख कल्याण" का चयन किया। आलाप जोड झाला के पश्चात आपने विलंबित गत तीनताल व द्रुत तीनताल में गिटार वादन किया। सुमधुर आलापचारी एवं विभिन्न लयकारी युक्त वादन से श्रोता आनंद विभोर हो गए। आपके साथ कुशल तबला संगति पुंडलीक भागवत ने की। कमला शंकर ने अपने वादन का समापन एक धुन बजा कर किया।