बीजेपी ने 18 राज्यों में किये लोकसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त, नरोत्तम यूपी में दो साथियों के साथ संभालेंगे मोर्चा, मप्र का जिम्मा मिला स्वतंत्र देव सिंह और सतीश उपाध्याय को

ग्वालियर। लोकसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने 18 राज्यों के चुनाव प्रभारियों को ऐलान कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यह चुनाव प्रभारी नियुक्त किये हैं। इनमें मध्यप्रदेश की कमान स्वतंत्र देव सिंह और सतीश उपाध्याय को सौंपी है तो उत्तर प्रदेश का जिम्मा गोवर्धन झडापिया और दुष्यंत गौतम के साथ नरोत्तम मिश्रा को सौंपा है। कुलमिलाकर बिसात बिछ रही है और जिम्मेदारी बांटकर लोकसभा चुनाव 2019 को जीतने की कोशिश की जा रही है।