खाद संकट पर सिंधिया ने जताई नाराजगी, लिखा केंद्रीय मंत्री को पत्र, ट्वीटर पर की जानकारी साझा

ग्वालियर। कांग्रेस नेता एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। श्री सिंधिया ने ट्वीटर के जरिये जानकारी साझा की है कि प्रदेश में गहरा रहे खाद संकट को लेकर उन्होंने केंद्रीय खाद्य और रसायन मंत्री श्री सदानन्द गौड़ा को पत्र लिखकर खाद आबंटन की मांग की है। श्री सिंधिया ने अपने ट्वीट में लिखा है जब हम अन्नदाता की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं तो केंद्र सरकार खाद उपलब्ध नहीं करवा रही है। श्री सिंधिया ने मंत्री को पत्र लिखकर और ट्वीट के जरिये जानकारी साझा करके जता दिया है कि खाद सप्लाई को अगर केंद्र सरकार बाधित करेगी तो इसका नुकसान भी उसे ही उठाना होगा। उन्होंने इस मसले पर लगातार दो ट्वीट करके अपनी नाराजगी जताई है और आवश्यक मात्रा में खाद आबंटित किये जाने की मांग की है।