अंतर महाविद्यालयीन कोशिश क्विज कांटेस्ट 2018 का हुआ आयोजन

ग्वालियर। कोशिश वेलफेयर सोसायटी ग्वालियर द्वारा शनिवार को अन्तर महाविद्यालयीन "कोशिश क्विज कांटेस्ट-2018" का  आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम न्यू कलेक्ट्रेट, सिटी सेंटर स्थित MPCT कॉलेज के ऑडिटोरियम में प्रात: 10.30 बजे शुरू हुआ । इस क्विज कॉन्टेस्ट में देश भर से 72 टीमों ने भाग लिया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त श्री शिवराज सिंह उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में एमपीसीटी कॉलेज के छात्र आशुतोष गौतम एवं भावनेश मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमआईटीएस ग्वालियर की टीम से हर्ष पाराशर एवं अभिषेक जैन दूसरे स्थान पर रहे। कोशिश वेलफेयर सोसायटी द्वारा विजेता टीम को 100 ग्राम चाँदी के सिक्के व उप विजेता टीम को 50 ग्राम चाँदी के सिक्के और कॉलेज के लिये ट्रॉफी प्रदान की गई। क्विज प्रतियोगिता को रोचक बनाने में क्विज मास्टर डॉ. नेहा निगम गुप्ता एवं विवेक गर्ग का अद्भुत योगदान रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शिवराज सिंह ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया। एमपीसीटी कॉलेज के डायरेक्टर एवं क्विज कान्टेक्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय गुमास्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों के मंगल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में संस्था सचिव डॉ. निधि गर्ग ने सभी गणमान्य लोगों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंघी, कार्यक्रम संयोजक प्रमोद गर्ग, संस्थापक अध्यक्ष अभय गर्ग, प्रदीप दीक्षित, उमाकांत सिंघल, गौरव सिंघल, राजीव गुप्ता, कल्पना सिंघल, मंजरी गुप्ता, अल्का गर्ग आदि का अभूतपूर्व योगदान रहा। इनके अलावा श्री अभय सेंगर, संतोष व रोटरी क्लब रीगल का विशेष योगदान रहा।