18 सफाई संरक्षक पदोन्नत, महापौर ने सौंपे आदेश पत्र
ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर में रिक्त 18 उप स्वच्छता पर्यवेक्षक के पदों पर महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर के निर्देश पर निगमायुक्त श्री विनोद शर्मा द्वारा सफाई संरक्षकों को पदोन्नत किया गया है। सभी पदोन्नत सफाई कर्मचारियों को महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने पदोन्नति आदेश प्रदान किए। इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल के सदस्य श्री धर्मेन्द्र राणा, श्रीमती नीलिमा शिन्दे, स्वास्थ्य अधिकारी श्री सत्यपाल सिंह चौहान सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम मुख्यालय पर महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा पदोन्नति आदेश वितरण के दौरान सभी उप स्वच्छता पर्यवेक्षकों से कहा गया है कि सभी अब ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाने के लिए जुट जाएं और पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करें, जिससे स्वच्छता के मापदंडों पर ग्वालियर शहर का नाम आदर्श ग्वालियर के रुप में स्थापित हो सके। आदेश वितरण समारोह में विभिन्न कर्मचारी संगठन एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री अशोक बाल्मीक, श्री कमल घेंघर, एडवोकेट श्री जयराज सिंह चौहान, श्री सीताराम खरे, श्री संतोष गौडयाले, श्री वीरेन्द्र करोसिया, श्री गुलाब घारौन, श्री संजय चौहान, श्री मनीष चौहान, (गुड्डू) एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।
जिन सफाई संरक्षकों को पदोन्नत किया गया है उनमें श्री संजय चौहान पुत्र श्री किशन लाल, श्री वीरेन्द्र कुमार करौसिया पुत्र श्री अनोखेलाल, श्री विजयराज पुत्र श्री लक्ष्मीनारायण, श्री सेवाराम पुत्र श्री गुलाब, श्रीमती अनिता चौहान पत्नी श्री जयराज चौहान, श्री मनोज पुत्र श्री भरोसी, श्री रामनरेश पुत्र श्री लक्ष्मण, श्री अर्जुन पुत्र श्री मुन्ना, श्री संतोष पुत्र श्री खुन्नीलाल, श्री मनोज खरे पुत्र श्री रामदयाल, श्री विजय पुत्र श्री दिलीप, श्री प्रशान्त पुत्र श्री देवीदास, श्री पवन पुत्र श्री पूरन, श्री कमल खरे पुत्र श्री बाबूलाल, श्री अमित खरे पुत्र श्री राजू, श्री कृष्णापाल पुत्र श्री गंगाराम, श्री शरण पुत्र श्री बन्ने और श्री नरेन्द्र पुत्र श्री मन्नूलाल शामिल हैं।