वेतन शर्तों से नाराज बैंक अधिकारियों ने की हड़ताल

ग्वालियर। बैंक के अधिकारी शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। वेतन समझौते की नवीन शर्तों के विरोध का असर सरकारी क्षैत्र की 20 बैंकों की सवा सौ शाखाओं पर देखने को मिला। बताया जा रहा है इस दौरान करीबन साढ़े चार सौ अधिकारी हड़ताल पर रहे। जिससे बैंकों का काम बंद रहा। हड़ताल का सर्वाधिक असर व्यापारियों पर देखने को मिला। क्योकि इससे उनका लेन-देन प्रभावित हुआ। हालांकि इन्हें कैश की समस्या से दो चार नहीं होना पड़ा। क्योंकि बैंक मैनेजमेंट ने पूर्व निर्धारित हड़ताल के आह्वान को देखते हुए एटीएम में आवश्यकतानुसार कैश का इंतजाम कर दिया था। ताकि ग्राहकों को कोई दिक्कत न हों। वहीं बैंक का ग्राहक अधिकारियों की हड़ताल को अनुचित बता रहे हैं।