चेम्बर द्वारा नववर्ष मिलन समारोह पर क्रिकेट मैच 6 जनवरी को

ग्वालियर। म.प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा आयोजित किए जा रहे नववर्ष मिलन समारोह के अंतर्गत प्रथम दिवस 6 जनवरी को क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन कै. रूपसिंह स्टेडियम में किया जाएगा। चेम्बर अध्यक्ष अरविन्द अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष यश कुमार गोयल, उपाध्यक्ष सुरेश बंसल, मानसेवी सचिव डॉ. प्रवीण अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव जगदीश मित्तल व कोषाध्यक्ष गोकुल बंसल ने बताया कि उपरोक्त क्रिकेट प्रीमियर लीग के सफल आयोजन हेतु कोर्डिनेटर प्रशांत गंगवाल एवं को-कोर्डिनेटर प्रकाश रोहरा एवं अजय गोयल को बनाया गया है। नववर्ष मिलन समारोह आयोजन समिति के संयोजक यश कुमार गोयल एवं सह संयोजक सुरेश बंसल, जगदीश मित्तल एवं गोकुल बंसल ने बताया है कि क्रिकेट प्रीमियर लीग में संस्था के सदस्य ही केवल शामिल हो सकते हैं। साथ ही, इसमें शामिल होने हेतु निर्धारित शुल्क जमा करने की तिथि 24 दिसंबर है, स्थान सीमित हैं, पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर ही सदस्यों को खेलने का अवसर प्राप्त होगा। संस्था के समस्त पदाधिकारियों सहित कोर्डिनेटर प्रशांत गंगवाल एवं को-कोर्डिनेटर प्रकाश रोहरा एवं अजय गोयल ने चेम्बर के समस्त सदस्यों से उपरोक्त आयोजन में बढ़-चढ़कर शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।