संभाग आयुक्त द्वारा तानसेन समारोह के लिये 29 दिसम्बर को स्थानीय अवकाश घोषित
ग्वालियर। ग्वालियर संभाग के आयुक्त एवं तानसेन समारोह की स्थाई समिति के अध्यक्ष श्री बी एम शर्मा ने तानसेन संगीत समारोह-2018 के आयोजन के उपलक्ष्य में ग्वालियर जिले के लिये 29 दिसम्बर को स्थानीय अवकाश की घोषणा की है।
संभाग आयुक्त श्री बी एम शर्मा द्वारा स्थानीय अवकाश के संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय एवं उप कोषालय के लिये लागू नहीं होगा।