राज्यपाल ने कमलनाथ को सौंपा मुख्यमंत्री पद ग्रहण करने का आमंत्रण पत्र, जीत के शिल्पकार सिंधिया रहे अनुपस्थित
भोपाल/ग्वालियर। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से मध्यप्रदेश कांगेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद भेंट कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने कमलनाथ को बधाई देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने का आमंत्रण पत्र दिया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा, सुरेश पचौरी, दीपक बावरिया, अजय सिंह (राहुल भैया), अरूण यादव, राम निवास रावत सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। खास बात यह रही कि इस मौके पर कांग्रेस की जीत के शिल्पकार गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अनुपस्थित रहे।