ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 1 ने मनाया विजयी उत्सव, घर-घर बांटी मिठाई

ग्‍वालियर । ग्वालियर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 1 के अध्यक्ष, युवा काँग्रेस एवं NSUI के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने कहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाए। मध्यप्रदेश में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने पर एवं 15 ग्वालियर विधानसभा से प्रधुम्न तोमर के प्रचंड मतो 21044 विजयी होने पर गुरुवार शाम बहोड़ापुर पर विजय उत्सव क्षैत्र की जनता को लड्डू खिलाकर मनाया गया और बहोड़ापुर, नारायण कॉलोनी, रामजी का पुरा, सुभाष नगर, इस्लामपुरा,ए बी रोड़ आदि क्षेत्रों में जनता के बीच पहुंच कर ब्लॉक अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा घर घर जाकर मतदाताओं को धन्यवाद दिया। विजय उत्सव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा के नेतृत्व में मनाया गया। इस अवसर पर नफ़ीस खान, मुनेन्द्र भदौरिया,मल्लू खान, हबीब खान,शैलू चौहान, राजेन्द्र माहौर, रजनीश शर्मा,भानू दीक्षित, ब्रजमोहन प्रजापति, डॉ सलीम अहमद, रामप्रसाद धनोलिया, राजा खान, प्रशांत मोर्य, मोहन राजपूत, सद्दाम खान, वसीम खान नियाजी, सोनू खेनवार, अब्दुल रज्जाक, रोहित शर्मा, जुल्लो खान, शकील खान, अजीत गोस्वामी, असलम अब्बासी,पवन मिश्रा, महेश धनोलिया,शाहिद खान, इकबाल खान, बन्ने मिस्त्री, रामअवतार शर्मा, अजमेर सिंह राजावत,मोहसीन खान, जमील खान, इकबाल खान, सोहिल खान, मुस्कीन खान, अनिल बाथम, अनीस खान, प्रदीप वाजपेयी, दिलशाद अली, अरबाज खान, रफीक खान, रिंकू परमार, प्रदीप प्रजापति, मनीष कुशवाह, मिंटू सेंगर आदि ने जनता जनार्दन को सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया गया।