अंचल ने दिया कांग्रेस को दिल खोलकर, लोगों को हैं काफी उम्मीदें, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे संभावित 9 मंत्रियों के नाम
ग्वालियर। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम का भले ही अधिकृत तौर पर ऐलान नहीं किया हो। बाबजूद इसके अंदरखाने से खबर आ रही है कि विधायक दल की बैठक में कमलनाथ के नाम पर मुहर लग गई है। प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री कमलनाथ ही होंगे। इसी के साथ ग्वालियर अंचल की 34 सीटों में से 27 पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीते हैं। माना जा रहा है अंचलबासियों ने कांग्रेस की झोली भर दी है। ऐसे में उनकी उम्मीदें भी बहुत हैं। जिनका असर सोशल मीडिया पर दिखने लगा है। सोशल मीडिया पर अंचल के 9 दिग्गज नेताओं को मंत्री बनाये जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। बाकायदा इनके नाम की एक नहीं कई पोस्ट वायरल हो रहीं हैं। इनमें से संभावित नाम लक्ष्मण सिंह या जयवर्धन सिंह,जीतू पटवारी,केपी सिंह, डॉक्टर गोविंद सिंह,लाखन सिंह यादव,घनश्याम सिंह, तुलसी सिलावट, विजयलक्ष्मी साधो, प्रद्युमन सिंह तोमर, गोविंद सिंह राजपूत, आरिफ अकील, बाला बच्चन, और बीएसपी से संजीव सिंह कुशवाह के शामिल हैं।