पीसीसी ने केक काटकर मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

भोपाल। यूपीए की चेयरमेन और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का 72 वां जन्मदिन प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों ने धूमधाम से मनाया। रविवार को इस अवसर पर पीसीसी कार्यालय में कांग्रेसियों ने केक काटा और एक दूसरे को खिलाकर उनका जन्मदिन मनाया। 
 
इस अवसर पर संगठन प्रभारी चन्द्रशेखर प्रभास, कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल,महामंत्री राजीव सिंह, मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता,पीसीसी महामंत्री एवं प्रवक्ता शाहवर आलम,शहर कार्यकारी अध्यक्ष आसिफ़ जकी,पीसीसी सचिव विजय सरव्या, एडवोकेट महेश साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।