राम-राज्य में सुख-शांति ; सुरेश भैयाजी जोशी

दिल्ली/ग्वालियर। राम-राज्य में सुख-शांति है, राम-राज्य में सुरक्षा है, राम-राज्य में सद्भावना है। यह बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाहक सुरेश भैयाजी जोशी ने रामलीला मैदान में आयोजित विश्व हिंदू परिषद की धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहीं। रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर विहिप ने एक भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए संघ के सरकार्यवाहक श्री जोशी ने कहा कि कोई सम्प्रदाय राम मंदिर निर्माण का विरोध नहीं करता। क्योकि राम-राज्य में सुख-शांति निहित है। उन्होंने सत्ता में बैठे लोगों से तीखे अंदाज में कहा "सत्ता में बैठे लोगों को जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिए, हम कोई भीख नहीं मांग रहे हैं"। इस मौके पर बड़ी तादात में लोग उपस्थित थे और जैसे ही श्री जोशी ने मंच से राम मंदिर निर्माण कराए जाने की बात कही उपस्थित जनसमूह ने जय श्री राम के गगनभेदी नारों के साथ उनकी बात का समर्थन भी किया। यहां बता दें विहिप लम्बे समय से अयोध्या में राम मंदिर बनाये जाने की मांग कर रहा है। केंद्र में भाजपा की नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार है। एससी/एसटी एक्ट में संशोधन कर कानून बनाने के बाद अब विहिप चाहता है मोदी सरकार अपने वादे को निभाये और अध्यादेश लाकर राम मंदिर निर्माण अतिशीघ्र कराए। (सा.एबीपी न्यूज़ एफ बी लाइव)