जम्मू कश्मीर : यात्री बस खाई में गिरी, 11 की मौत, कई घायल

पूंछ। जिले में शनिवार को एक यात्री बस के खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस नंबर JK02W0445 लोरान से पूंछ की तरफ जा रही थी और इसी बीच पलेरा के पास यह हादसा हुआ। पलेरा पूंछ से करीब 30 किलोमीटर दूर है। इस हादसे में सभी घायलों को मंडी के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।