मंच पर बेहोश होकर गिरे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, हालत सामान्य

अहमद नगर। महाराष्ट्र के अहमद नगर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुचे केंद्रीय मंत्री नितिन गड़गड़ी बेहोश होकर कुर्सी पर गिर गए। इस दौरान राज्यपाल विद्यासागर राव उनके समीप ही खड़े थे। पता चला है जब कार्यक्रम के आरंभ में राष्ट्रगान हो रहा था और नितिन गडकरी सावधान की मुद्रा में खड़े थे। तभी अचानक गडकरी मंच पर कुर्सी पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। राजपाल ने उन्हें सहारा दिया। पीछे खड़े सुरक्षा कर्मी ने पीने के लिए पानी दिया। इस दौरान राज्यपाल श्री राव ने कुछ उनसे बात भी की। श्री गडकरी को इसके बाद अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने चेकअप करने के बाद उनकी हालत सामान्य बताई। मंत्री श्री गडकरी प्रारंभिक उपचार कराने व चिकित्सकों से सलाह मशविरा लेने के बाद साईं बाबा के दर्शन करने शिरडी रवाना हो गए। इससे पहले मंत्री श्री गडकरी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर सेहत सामान्य संबंधी जानकारी लोगों से साझा की।