ई-कचरे व सैनटरी पैड, नैपकिन के संग्रहण के लिए निगम कचरा संग्रहण वाहनों में अलग थैले लगाएगी

ग्वालियर। ई-कचरे ;इलेक्ट्रानिक सामाग्री से निकलने वाली बेस्टेज एवं पुराने सामान आदि द्ध एवं सैनटरी नैपकिन, पैड व डाइपर के सामान्य कचरे में मिलने से फैलने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा जन सामान्य को जागरुक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, इसके साथ ही कचरा संग्रहण वाहनों में ई-कचरे एवं सैनटरी नैपकिन व पैड के संग्रहण के लिए अलग से थैले लगाए जाएंगे। जिससे इनका वैज्ञानिक तरीके से डिस्पोजल किया जा सके। 
       स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 की तैयारियों को लेकर समीक्षा करते हुए निगमायुक्त श्री विनोद शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कचरा संग्रहण वाहनों में अलग से थैले लटकाए जाएं तथा आमजनों को इसके उददेश्य से जागरुक किया जाए कि ई-कचरा, सैनटरी नैपकिन व पैड सामान्य कचरे में मिलने से वातावरण प्रदूषित होता है तथा इससे कई प्रकार की बीमारियां फैलती हैं। इसलिए निगम द्वारा इस दिशा में विशेष अभियान चलाकर प्रयास किए जा रहे हैं। सभी नागरिक इस प्रकार के कचरे को अलग निर्धारित थैले में ही डालें।
ई-कचरे के लिए इलेक्ट्रानिक मार्केटों में लगेगंे बडे डस्टबीन
       निगमायुक्त श्री शर्मा ने बताया कि संजय काॅम्पलेक्स एवं अन्य ऐसे क्षेत्र जहां इलेक्ट्राॅनिक सामानों की मार्केट हैं वहां निगम द्वारा बडे डिब्बे लगाए जाएंगे जिससे वहां के व्यापारी या नागरिक ई-कचरे को उन डिब्बों में डाल सकें। ई-कचरे के निपटान के लिए सरकार द्वारा अलग नियम बनाए गए हैं इसलिए ई-कचरे का डिस्पोजल मप्र प्रदूषण बोर्ड के माध्यम से किया जाएगा।
महिला ब्रांड एम्बेस्डर करेंगी महिलाओं व छात्राओं को जागरुक
       निगमायुक्त श्री शर्मा ने बताया कि इस संबंध में महिलाओं व छात्राओं में जागरुकता लाने के लिए निगम द्वारा नियुक्त महिला ब्रांड एम्बेस्डर स्वच्छता श्रीमती सुमन अग्रवाल, श्रीमती नेहा पटेल, श्रीमती गायत्री शर्मा, श्रीमती अर्चना सेंगर एवं श्रीमती नीरु दीक्षित सहयोगी कार्यकर्ताआंे के साथ विभिन्न काॅलेजों, काॅलोनियां, बस्तियों आदि में जाकर महिलाओं एवं छात्राओं को जागरुक करेंगी कि सैनेटरी पैड किसी भी कचरे एवं डस्टबीन में न फेंके उन्हें अलग रखकर कचरा संग्रहण वाहन में लगे थैले में ही डालें जिससे उसका वैज्ञानिक तरीके से डिस्पोजल किया जा सके।
निगम अनेक स्थानों पर लगाएगा सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन
        शहर में अनेक स्थानों पर सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन तथा छोटे बच्चे वाली मांओं के लिए डायपर मशीन लगाई जाएगी। प्रयोग के तौर पर आज नगर निगम के बस स्टैंड पर सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाई गई। इस मशीन पर 5 का सिक्का डालने में दो सैनिटरी नैपकिन प्राप्त होगी। कंपनी सेनेटरी नैपकिन मशीन के साथ साथ सेनेटरी और डायपर इंसीनेटर भी लगाएगी स्वच्छता अभियान के तहत महिलाओं को पीरियड के दिनों में सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह मशीन बहुत जल्दी ही नगर के प्रमुख स्थानों, विद्यालयों, महाविद्यालयों में स्थापित की जाएगी। बस स्टैंड पर लगाई गई इस मशीन का प्रयोग यदि सफल होता है, तो शहर में नई पहल होगी। निगमायुक्त श्री विनोद शर्मा द्वारा बताया गया नगर निगम का यह प्रयास से कि महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए सस्ती दरों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाए।