डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी पुष्पांजलि

ग्वालियर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 62 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस ने उन्हें अपनी पुष्पांजली अर्पित की। गुरुवार सुबह कांग्रेसी अंबेडकर उद्यान स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पहुचे और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, प्रदेश महासचिव अशोक शर्मा, शहर जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष चंद्रमोहन नागोरी सहित कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।