डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य की निगमायुक्त ने की समीक्षा, ईकोग्रीन कंपनी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
ग्वालियर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 की तैयारियों को लेकर निगमायुक्त श्री विनोद शर्मा ने शहर में कचरा संग्रहण एवं ठोस कचरा प्रबंधन का कार्य कर रही कंपनी ईकोग्रीन कंपनी के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बालभवन में आयोजित बैठक में निगमायुक्त श्री शर्मा ने कहा कि ईकोग्रीन कंपनी अभी तक 26 वार्डों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य कर रही थी, जो कि अब 10 और वार्ड मिलाकर कुछ 36 वार्डों में कचरा संग्रहण का कार्य कर रही है। जिसको लेकर कंपनी के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि नए 36 और कचरा संग्रहण वाहन आ गए हैं जो कि इन नए 10 वार्डों में कार्य करेगें। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कंपनी द्वारा 185 रिक्शों के माध्यम से कचरा संग्रहण का कार्य कराया जा रहा है। निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी 36 वार्डों से ईकोग्रीन कंपनी द्वारा सूख कचरा व गीला कचरा पृथक पृथक संग्रहण किया जाए। वहीं जिन घरों से अलग अलग कचरा नहीं आ रहा है उनकी सूची बनाकर डब्ल्यूएचओ को दें तथा डब्ल्यूएचओ उन्हें नोटिस दें और वह नहीं माने तों जुर्माने की कार्यवाही करें।
निगमायुक्त श्री शर्मा ने कहा कि ईकोग्रीन द्वारा किए जा रहे 36 वार्डों से कचरा संग्रहण के अलावा बाकि अन्य वार्डों में नगर निगम द्वारा डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य कराया जा रहा है। जिससे शहर के सभी 66 वार्डों से डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य कराया जा रहा है।
इसके साथ ही निगमायुक्त श्री शर्मा ने अन्य बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देष संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में नोडल अधिकारी श्री आर के शुक्ला सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।