मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पहुचे स्व. श्री अंनत कुमार के आवास, दी श्र्द्धांजलि, ढांढस बंधाया परिजनों को
बैंगलुरू/ग्वालियर। केन्द्रीय पंचायतीराज ग्रामीण विकास, खनन एवं संसदीय कार्य मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने सोमवार दोपहर स्वर्गीय श्री अनंत कुमार के आवास पहुचकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी और श्रीमती तेजस्विनी अनंत कुमार को ढांढस बंधाया। इस भावुक अवसर श्री तोमर ने उपस्थित परिजनों से कहा कि श्री अनंत कुमार का निधन मेरे लिए निजी क्षति है। श्री तोमर ने उन्हें मध्यप्रदेश और ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में श्री अनंत कुमार के विशेष योगदान से अवगत कराया। मालूम हो कि श्री तोमर और श्री अनंत कुमार आपस में बहुत अच्छे मित्र भी थे। 22 जुलाई 1959 को बैंगलुरू में जन्मे श्री अंनत कुमार का 59 वर्ष की आयु में 12 नवंबर 2018 को निधन हो गया था। वे 1996 से निरंतर कर्नाटक के बैंगलुरू दक्षिण से लोकसभा सांसद थे।