हार का ठीकरा तो किसी न किसी पर फोड़ना ही है ; नरेंद्र सिंह तोमर
ग्वालियर। केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है उन्होंने कहा है कि अभी से कांग्रेस EVM पर आ गई है। इससे साफ होता है कि वो अपनी हार स्वीकार चुके है। हार का ठीकरा किसी न किसी पर तो फोड़ना ही है सो ईवीएम को खराब होना बता रहे हैं। 2003,2008 और 2013 में बीजेपी को रोक नही पाए तो अब क्या रोकेंगे। हम चौथी बार सरकार बनाने जा रहे है। कुलमिलाकर दोनो दल आमने-सामने हैं और जीत का दावा कर रहे हैं।