प्रदेश में हुआ 74.61% मतदान, ग्वालियर में कुल 62.65% मतदान
भोपाल। मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग समाप्त हो चुकी है। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, प्रदेशभर में कुल 74.61% वोटिंग हुई है।
कुल 2907 उम्मीदवार चुनावी मैदान में, इनमें 1102 निर्दलीय उम्मीदवार है। प्रदेश में कुल 5,04,95,251 मतदाता हैं. इनमें 2,63,01,300 पुरुष, 2,41,30,390 महिलाएं और 1,389 थर्ड जेंडर के मतदाता है।
वोटिंग के लिए प्रदेश में कुल 65,341 पोलिंग बूथ बनाए गए।