प्रदेश की स्टेट आइकॉन 28 नवम्बर को भोपाल में करेंगी मतदान
भोपाल। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विकास नरवाल ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2018 की मध्यप्रदेश की स्टेट आइकॉन श्रीमती दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया 28 नवम्बर को मतदान दिवस के दिन भोपाल के विधानसभा क्षेत्र 152 के बूथ क्रमांक 284, भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय, कोलार रोड पर मतदान करेंगी।