अमित शाह के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

अशोक नगर/ग्वालियर। बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह के रथ से गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है अमित शाह कुछ लोगो के साथ ऊँचाई से नीचे आने के लिए जैसे ही आगे बढते हैं तभी उनका पैर फिसल जाता है और वह गिर पड़ते हैं। यह घटना आज यानी शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। अमित शाह के गिरने की ये तस्वीरें कैमरे में कैद हो गईं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं है। श्री शाह अशोक नगर में बीजेपी प्रत्याशी लड्डूराम कोरी के समर्थन में रोड शो करने पहुचे थे। 15 सेकेंड के इस वीडियो में श्री शाह को एक व्यक्ति हाथ देकर उठाता है। जब अमित शाह खड़े होते ही रथनूमा वाहन से कूद जाते हैं। सीधा संवाद इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी लड्डूराम कोरी भी वीडियो में नजर आ रहे हैं।