लोगों को बांटो ओर वोट बनाओ, कांग्रेस की मानसिकता है ; निर्मला सीतारमण
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल का मुद्दा को लेकर घूम रहे हैं। जनता के पास पहुंच रहे हैं और चुनावी सभाओं से बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने ही अब राफेल के मामले में राहुल गांधी पर निशाना साधा है। श्रीमती सीतारमण का कहना है कि मध्य प्रदेश में इतने सारे विषय हैं। अगर उस पर कांग्रेस बात करेगी तो, उनके खिलाफ जाएंगे। इसलिए वह चुनाव में राफेल का मुद्दा उठा रहे हैं। जबकि राफेल मामले में संसद में वह जवाब दे चुकी है। इससे स्पष्ट है कि राहुल गांधी नहीं बल्कि पूरी कांग्रेस राफेल के मामले में कंफ्यूज है। क्योंकि राफेल की खरीदी को लेकर 99 प्रतिशत वही नियम फॉलों किए गए है, जो यूपीए सरकार के है। इसलिए कांग्रेस और राहुल गांधी को यूपीए सरकार के रक्षा मंत्री एके एंटनी से समझना चाहिए की रक्षा सौदों के मामले में किस तरह का मसौदा तैयार होता है। दरअसल रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण अपने अल्प प्रवास पर ग्वालियर आयी हुई थी। इस दौरान उन्होनें कहा कि मैं खुशी से बोल सकती हूँ, कि शिवराज जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने अच्छी गर्वनेंस दी है। जबकि कांग्रेस अपने चुनाव प्रचार में 10 दिन के मैजिक की बात कर रही है, जबकि जिन प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार है या थी, वहां हालत बहुत खराब है। इसके साथ ही पत्रकाओं से सवालों का जबाब देते हुए उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सिर्फ बंटवारे की बात करती है। लेकिन चुनाव में मंदिर जाने वाले राहुल जी और सीपी जोशी द्वारा मोदी जी और साध्वी के खिलाफ बोलने वालों की सिर्फ एक मानसिकता है लोगों को बांटो और वोट बनाओ।