कांग्रेस फ्यूज पार्टी और कंफ्यूज नेता ; केशव प्रसाद मौर्य

ग्वालियर। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि फ्यूज पार्टी और कंफ्यूज नेता हैं। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं लेने ग्वालियर आये यू पी के डिप्टी सीएम मौर्य ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमेठी से सांसद हैं जो उनकी उपेक्षा का शिकार हो रही है। जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार आईं हैं निरन्तर विकास कार्य हो रहे हैं। श्री मोर्य ने राम मंदिर मुद्दे पर कहा कि हम राम मंदिर के पक्षधर हैं। उन्होंने अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाली उद्धव ठाकरे की सभा को अभी तक अनुमति नहीं दिए जाने के सवाल का जबाब देते हुए कहा कि अयोध्या में किसी को दर्शन करने से नहीं रोका जा रहा और ना ही रोका जाएगा,प्रतीक्षा कीजिये। विहिप का कार्यक्रम है अनुमति स्थानीय प्रशासन ही देगा। राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनवरी में दोबारा सुनवाई शुरू होगी। अभी मामला सर्वोच्च न्यायालय में है। दो विकल्प हैं अभी न्यायालय ओर समझौता। तीसरे विकल्प की जरूरत नहीं है। एक सवाल के जबाब में उन्होंने आगे कहा कि भाजपा जातिवाद नहीं, राष्ट्रवाद और विकासवाद पर काम करती है। इससे पहले पत्रकार वार्ता की शुरुआत में श्री मोर्य ने कहा कि 11 दिसंबर के बाद तीन बार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चौथी बार शपथ लेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस पर हमला करने से भी श्री मोर्य नहीं चूके। उन्होंने एक वायरल वीडियों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेसी भारत माता के जयकारों को रोककर सोनिया माता के जयकारे लगाना पसन्द करते हैं दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मौके पर डिप्टी सीएम ने मोदी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान में चौतरफा विकास हो रहा है और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान श्री मोर्य यूपी में अपनी सरकार के कामकाज का गुणगान करना भी नहीं भूले और पिछली सरकारों के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने दिग्विजय सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पहले मध्य प्रदेश में आने की इच्छा नहीं होती थी। जब से शिवराज सरकार बनी सड़कों की स्थिति सुधरी है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान श्री मोर्य ने अखिलेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए तंज कसा की पहले जिन आतंकियों को पकड़कर बंद किया जाता था वह ताला तोड़कर भाग जाते थे। उन्होंने इस मामले में शिवराज सरकार की जमकर प्रशंसा की और कहा कि कई मामलों में सरकार ने न केवल आतंकियों को पकड़ा है बल्कि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की है।