अचलेश्वर महादेव मंदिर पर अन्नकूट सोमवार को, प्रसादी बनाने में जुटे कारीगर
ग्वालियर ।भगवान अचलनाथ पर आज सोमवार को अन्नकूट प्रसादी का भोग लगाया जाएगा। जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। 50 हजार भक्तों को अन्नकूट प्रसादी का वितरण करने के लिए हलवाई आज रविवार से ही प्रसादी बनाने में जुट गए हैं। प्रसादी के लिए अलग अलग काउंटर बनाए जा रहे हैं। भगवान अचलनाथ की अन्नकूट प्रसादी में इस बार 70 क्विंटल का रामभाजा बनेगा। 50 क्विंटल की फुलौरी दाल और बेसन की बनेगी। चार क्विंटल की बूंदी तैयार होगी। अन्नकूट प्रसादी तैयार करने क लिए आज रविवार की सुबह से ही कारीगर जुट गए हैं।