मतदान सभी का अधिकार, अनिवार्य रूप से करें मतदान
ग्वालियर । एक अच्छी निष्पक्ष सरकार के लिए सभी को अपने मताधिकार का उपयोग करना आवश्यक है, और मतदान करना सभी का अधिकार है। इसलिए सभी को अनिवार्य रुप से मतदान करना चाहिए। शहर के सभी वार्डों, क्षेत्रों में रविवार को निगम के अमले द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया।
निगम के अमले द्वारा रविवार को न्यूनतम मतदान वाले संभावित क्षेत्रों में जैसे यमुनानगर से चाणक्यपुरी तक रैली निकाली गई तथा घर-घर जाकर लोगों को मतदान करने के लिए समझाया गया। इस दौरान सभी से अपील की गई कि आगमी 28 नवंबर को मतदान केन्द्र पर जाकर मतदान अवश्य करें। वहीं वार्ड 60 यमुनानगर, चाणक्यपुरी, दर्पण कॉलोनी में मतदान जागरूकता के लिए नागरिकों से संकल्प पत्र भरवाये गए। इस अवसर पर क्षेत्र क्रमांक 14 का समस्त स्टॉप एवं क्लस्टर अधिकारी सतेन्द्र यादव, ब्रांड एम्वेसडर प्रवीण गोस्वामी एवं क्षेत्राधिकारी मनीष कन्नौजिया समेत क्षेत्रीय लोग भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर मतदाता जागरुकता हेतु डोर 2 डोर अभियान रसूलपुर जोन 08 में चलाया गया और लोगां को 28 तारीख को आवश्यक रूप से मतदान करने हेतु अपील की गई। वहीं ऐसे सभी क्षेत्रों में रैली निकाली गई जहां पिछले चुनाव में मतदान कम हुआ था।
इसके साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय 8 के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों एवं कॉलोनियों में मतदाता जागरुकता अभियान चलाकर आम नागरिकों व महिलाओं को मतदान के प्रति जागरुक किया गया। वहीं नागरिकों से संकल्पपत्र भरवाए गए।
इसी के साथ ही नगर निगम के सभी वार्डों में रैली निकालकर मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया एवं सभी मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।