पीएम मोदी केदारनाथ पहुचे, की पूजा-अर्चना

केदारनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली मनाने केदारनाथ पहुचे हैं। इस मौके पर बुधवार को पीएम मोदी ने पूजन किया और केदारनाथ में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यो का जायजा लिया। पीएम मोदी की पीएम बनने के बाद यह तीसरी यात्रा है। जो उनकी केदारनाथ धाम के प्रति आस्था दर्शाती है। गौरतलब है कि वर्ष 2013 में केदारनाथ में त्रासदी से बड़ा जानमाल की हानि हुई थी। इसी के बाद उत्तराखंड सरकार इसका पुनर्निर्माण करा रही है। इन्हीं निर्माण कार्यों का पीएम मोदी ने जायजा लिया।