अधिकाँश ट्रेने फुल, रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़

ग्वालियर। दीपावली पर्व पर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान अधिकांश ट्रैन फुल आ रही हैं क्योकि हर कोई दीपावली अपने परिजनों के साथ मनाना चाहता है। आलम यह है कि ट्रैन में चढ़ने को लेकर यात्री आपस में उलझते देखे गए। 

मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भरमार रही। अंचल के दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग देश के अन्य शहरों में रोजगार के सिलसिले में जाते हैं। इनकी बड़ी तादात है और दीपावली पर साल में एक बार घर का रुख करते हैं। ऐसे ही लोग मंगलवार को बड़ी तादात में विभिन्न ट्रेनों से ग्वालियर आये और अपने घर रवाना हुए। साथ ही यहां भी अलग-अलग शहरों से रोजगार के लिए आने वालों की बड़ी तादात है। यह लोग भी अलग-अलग ट्रेनों से अपने-अपने घर रवाना हुए। जिसके चलते रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ मौजूद रही। ख़ास बात यह है की इनमें बड़ी तादात में युवा शामिल थे। इस दौरान ट्रेने फुल थी और यात्रियों को ट्रैन में चढ़ने के लिए खासी मशक्क्त करनी पड़ी। कई बार ट्रैन में चढ़ने को लेकर यात्री आपस में ही भिड़ गए।