भजन सम्राट विनोद अग्रवाल का निधन, 3 बजे मथुरा में होगा अंतिम संस्कार

मथुरा । अश्रुपूरित ढंग से भाव विभोर हो लोगों को अपने भजन गायन से भक्ति और भाव की गंगा में सबकी लगवाने वाले भजन सम्राट विनोद अग्रवाल का आज तड़के निधन हो गया उनके परिवार द्वारा जारी सूचना के अनुसार हमारे कृष्ण जी के प्यारे ,श्री राधा के दुलारे पूजनीय गुरुदेव प्रख्यात भजन सम्राट श्री विनोद अग्रवाल जी का आज प्रातः 4 बजे शरीर शांत हो गया है । उनकी अंतिम यात्रा दोपहर 1 बजे गोविंद की गली ,पुष्पांजलि वैकुंठ फेस ,,,1 वृन्दावन से शुरू होगी और शाम 3 बजे परिक्रमा मार्ग केसी घाट वृन्दावन ,मथुरा में अंतिम संस्कार होगा । भजन गायक विनोद अग्रवाल सब आपकी कृपा से मेरा काम हो रहा है ,करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा हैं ,जैसे हजारो भजन गया चुके थे । वे अपनी भावनात्मक ढंग से गायकी के लिए देश विदेश में न केवल जाने जाते थे बल्कि सब जगह उनकी डिमांड थी । वे ऐसे विरले भजन गायक है जिनके भजन सुनने के लिए हजारो की संख्या में लोग जुटते थे । उनका अंदाज़ भी एकदम निराला था । वे गाते समय एक दम तल्लीन हो जाते थे और उनकी मुद्रा एकदम ऐसी हो जाती थी मानो वही सीधे प्रभु से साक्षात्कार कर रहे हों ।