अनूप मिश्रा भितरवार से होंगे प्रत्याशी, बीजेपी की दूसरी सूची जारी, 17 प्रत्याशियों का किया ऐलान
ग्वालियर। बीजेपी ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 17 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। जिसमें अनूप मिश्रा का नाम भी शामिल है। अनूप को भितरवार विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है। इसी के साथ बीजेपी ने अब तक 230 सीटों पर 194 अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।